Wednesday 13 July 2016

धोनी का पहला प्यार

इंडियन क्रिकेटर एमएस धोनी का पहला
प्यार वाइफ साक्षी धोनी नहीं बल्कि
कोई और लड़की थी। इस बात का खुलासा हुआ
है उनपर बन रही फिल्म ‘एमएस धोनी- द
अनटोल्ड स्टोरी’ से। मीडिया रिपोर्ट्स के
अनुसार धोनी स्टार क्रिकेटर बनने से पहले उस
लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे। जानें क्या
थी ये सीक्रेट लव स्टोरी...
- ये बात तब की है जब धोनी की
उम्र करीब 20 साल की थी।
- वो तब स्टार क्रिकेटर नहीं बने थे और क्रिकेट में
एंट्री करने के लिए मेहनत कर रहे थे।
- उसी दौरान उनका अफेयर प्रियंका झा नाम की
लड़की से था। दोनों शादी करना चाहते थे।
- 2003-04 में धोनी ने तीन देशों
की सीरीज में बढ़िया परफॉर्म किया।
- इंडिया-ए के लिए खेलते हुए उन्होंने केन्या और जिम्बाब्वे के
खिलाफ 362 रन बनाए थे।
- यहीं से धोनी ने तब इंडियन कैप्टन रहे
सौरव गांगुली को इम्प्रेस किया था।
- इसके बाद धोनी क्रिकेट में बिजी हो गए।
- इसी बीच एक टूर से लौटने के बाद उन्हें
पता चला कि प्रियंका की एक एक्सीडेंट में मौत
हो गई है।
- इस झटके से धोनी सदमे में थे। इससे निकलने में उन्हें
करीब सालभर का वक्त लगा।
- पुरानी यादों से बाहर निकलते हुए धोनी ने खुद
को पूरी तरह क्रिकेट में बिजी कर लिया।
- क्रिकेट में वापसी करते हुए 2005 में उन्होंने
पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ शानदार
सेन्चुरी लगाई।

No comments:

Post a Comment